पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भड़ाना और सैनी के बंगले के बाहर कचरा देख सीएम नाराज

भड़ाना और सैनी के बंगले के बाहर कचरा देख सीएम नाराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और वहीं सिविल लाइंस में मंत्रियों के बंगलों के बाहर कचरा पड़ा रहता है। बुधवार को कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और खाद्यमंत्री हेमसिंह भड़ाना के घर के बाहर कचरा पड़ा देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी नाराज हुईं। उन्होंने पुराने सीएम आवास में बुलाई गई बजट संवाद की मीटिंग में ऐसी लापरवाही को काफी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस मेंं जहां मंत्री रहते हैं, वहीं पर सफाई नहीं होगी तो और जगह की तो बात ही दूर है। उन्होेंने कहा कि मंत्रियों की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं करूंगी। बजट पूर्व संवाद की कड़ी में बुधवार को जयपुर शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ यह बैठक थी। जब वे एयरपोर्ट से आठ सिविल लाइंस पहुंची तो उन्हें मंत्रियों के सरकारी आवासों के बाहर कचरा दिखा। बैठक में उन्होंंने पूछा कौन मंत्री हैं जिनके बंगलों के बाहर कचरा पड़ा रहता है। सीएमओ के अफसरों ने पता किया तो सैनी और भड़ाना के नाम सामने आए। दोनों मंत्री बैठक में नहीं थे। उनके यहां अफसरों ने फोन करके मुख्यमंत्री की नाराजगी से अवगत कराया। बंगलों के बाहर हाथोंहाथ सफाई कराई गई।

शहर गंदा करने वालों पर हो कार्रवाई : सीएम

बजटके लिए सुझाव लेने के साथ उन्होंने कहा कि कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने में भागीदारी निभाएं।

खबरें और भी हैं...