पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक से दो लाख चुराए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक से दो लाख चुराए

पदमपुर(श्रीगंगानगर)।बैंकसे रुपए निकाल कर रहे एक किसान के थैले से दो लाख रुपए चोरी हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। गांव 7 एनएन का किसान हरमेल सिंह पुत्र अखर सिंह को वारदात का उस समय पता चला जब वह रुपए जमा करवाने दूसरे बैंक पहुंचा और वहां थैला संभाला। थैला ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें दो लाख गायब थे। पुलिस इस मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हरमेल सिंह की रपट मामला दर्ज किया है। हरमेल सिंह ने बताया कि यह रुपए उसने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए बहनोई भोलासिंह निवासी 3 जीबी से उधार लिए थे।

खबरें और भी हैं...