पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम से कम चुनाव के वक्त तो एक हो जाओ: राहुल गांधी

कम से कम चुनाव के वक्त तो एक हो जाओ: राहुल गांधी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश मिलना चाहिए: शशि थरूर

कांग्रेसउपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को कांग्रेस के अलावा कोई नहीं हरा सकता। इसलिए गुटबाजी छोड़ कर सभी कांग्रेसी कम से कम चुनाव के वक्त तो एकजुट हो जाएं। केरल में अगर फिर सत्ता में आना है तो सारी गुटबाजी छोड़नी होगी। चुनाव खत्म हो जाएं तो भले गुटबाजी फिर शुरू कर देना।’

राहुल गांधी बुधवार को यहां इंदिरा भवन में केरल प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। पार्टी नेताओं ने उनसे कहा, ‘पश्चिम बंगाल के चुनाव में माकपा से कोई चुनावी तालमेल करे क्योंकि केरल में वह मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।’ इस पर राहुल ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि माकपा केरल में कांग्रेस को हरा नहीं सकती।’ केरल में मुख्यमंत्री ओमन चांडी को हटाने की मुहिम चल रही है। राहुल ने साफ संकेत दिए कि पार्टी आलाकमान चांडी के साथ है। लेकिन उन्होंने कहा,‘भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। ठोस सबूत मिलने पर पार्टी कड़ी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगी।’

माकपाने कमर कसी

केरलमें कांग्रेस को हराकर फिर से सत्ता पाने के लिए माकपा और एलडीएफ ने भी कमर कस ली है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन (92) ने सभी से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि उनके कट्टर विरोधी पिनाराई विजयन चुनाव लड़ेंगे तो वे मैदान में नहीं उतरेंगे। विजयन प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं और अच्युतानंदन भीड़ आकर्षित करने में माहिर। अच्युतानंदन ने कहा कि दोनों चुनाव लड़ेंगे।

तिरुवनंतपुरम| केरलसे कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि हालांकि उनकी पार्टी, कांग्रेस मशहूर सबरीमाला मंदिर में पुरानी परंपरा बरकरार रखने की पक्षधर है, लेकिन उनकी निजी राय है कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए। थरूर ने कहा, \\\'मेरी पार्टी की राय है कि सबरीमाला में पुरानी परंपरा का पालन किया जाना चाहिए लेकिन मैं निजी तौर पर इसके खिलाफ हूं क्योंकि मेरा मानना है कि रीतियों-परंपराओं में बदलाव आना जरूरी है।\\\' तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सुप्रीम कोर्ट, इंडियन यंग लायर्स एसोसिएशन की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें केरल के इस मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने की मांग की गई है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है और इसमें 10 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के प्रवेश की मनाही है।

खबरें और भी हैं...