स्कूटर चोरी के अभियुक्त को तीन साल की कैद
स्कूटर चोरी के अभियुक्त को तीन साल की कैद
उदयपुर.सेक्टर-5के शांतिनगर स्थित घर में खड़ा स्कूटर चुराने के अभियुक्त को अदालत ने दोषी मानते हुए दो धाराओं में तीन-तीन साल कैद और दो हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-2 शहर उत्तर की अदालत ने बड़ी सादड़ी के रेगर मोहल्ला निवासी रमेश पुत्र बंशी लाल रेगर को धारा 457, 380 में स्कूटर चुराने का दोषी माना।