पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुरडा सरपंच कैलाश गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का आरोप

हुरडा सरपंच कैलाश गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुरडा सरपंच कैलाश गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का आरोप

हुरड़ा(भीलवाड़ा)। हुरड़ापंचायत के सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप में बुधवार को गुलाबपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गुलाबपुरा थाना प्रभारी रवींद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सरपंच कैलाशचंद्र जाट को फर्जी मार्कशीट के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। हुरड़ा हाल बांसवाड़ा निवासी पंकज पुत्र लक्ष्मीनारायण लढ़ा ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा में परिवाद पेश किया था। जिस पर पुलिस ने 9 जुलाई 2015 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में फर्जी मार्कशीट देने पार तिलक विद्यापीठ उच्च प्राथमिक स्कूल 36 रामगली 8 आदर्शनगर जयपुर की प्रधानाचार्य इंदिरा चावला भी आरोपी है। सात महीने बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को सरपंच कैलाशचंद्र को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी जैन ने उसे 24 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

तीसरीपास को बना दिया आठवीं उत्तीर्ण : आरोपहै कि प्रधानाचार्य इंदिरा ने षडयंत्र रचकर आठवीं पास की फर्जी मार्कशीट तैयार की। इसी आधार पर कैलाश जाट ने चुनाव लड़ा। जबकि आरोपी की वास्तविक शैक्षणिक योग्यता तीसरी ही है। उसने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हुरड़ा में पढ़ाई की है। यहां से जाट का स्थानांतरण प्रमाण पत्र 18 नवंबर 2009 को जारी हुआ था। जिसमें उसकी शैक्षणिक योग्यता तीसरी उत्तीर्ण बताई गई।

खबरें और भी हैं...