बबीता का ऑलराउंड प्रदर्शन, टीम जीती
अब बुद्ध सर्किट पर उतरेंगे ट्रकर्स
हुमेरा सेमीफाइनल में, परमवीर बाहर
अफशान शीर्ष पर, सानिया पिछड़ी
एक्स्ट्रा टाइम में जीता वेस्ट हेम
जयपुर | बबीतामीणा (63 रन, 2 विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से टीम राजस्थान ने अंडर-23 वुमेन सेंट्रल जोन वनडे टूर्नामेंट के मैच में उत्तरप्रदेश को 9 रन से हरा दिया। टीम राजस्थान ने पहले खेलते हुए 5/193 रन बनाए। उसके लिए बबीता मीणा ने 63, संगीता कुमावत ने 56* और श्वेता मीणा ने 47 रन बनाए। उप्र की शेफाली साहू ने दो विकेट लिए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 7/184 रन ही बना सकी। अदिति ने 48, एकता ने 31 और शोभा ने 24 रन की पारी खेली। टीम राजस्थान के लिए बबीता मीणा और सुमन मीणा ने 2-2 तथा रिंकू टांक सोफी सिद्धू ने 1-1 विकेट हासिल किया।