पुरुषों को वेटलिफ्टिंग करा रही महिला ट्रेनर
महिलावेटलिफ्टरहोना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब वह महिला पुरुषों को वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग दे, तब यह चौंकाने वाली बात जरूर हो जाती है। वह भी मिस्र जैसे पुरुष प्रधान देश में, जहां की महिलाएं ऐसा करने से पहले दो बार जरूर सोचेंगी।
नेवीन अल-बाज, ये नाम है मिस्र की 41 वर्षीय उस महिला टेनिस और स्वीमिंग चैंपियन का, जिन्हें पुरुषों को वेटलिफ्टिंग कराने में महारत हासिल है। ट्रेनी वेटलिफ्टर उन्हें प्यार से ‘निवो’ पुकारते हैं। वे अपने स्पोर्ट्स कॅरियर के शुरुआती दौर में टेनिस खिलाड़ी रहीं। लेकिन पीठ की चोट के बाद उन्होंने तैराकी में हाथ आजमाए। दरअसल अभ्यास सत्र के दौरान तैराकों को भार उठाते देख उनमें वेटलिफ्टिंग की रुचि पैदा हुई। फिर क्या था, निवो ने उन्हें ट्रेनिंग देने का मन बनाया। उन्होंने अमेरिका में दो महीने के वेटलिफ्टिंग कोर्स में दाखिला लिया। इस सफर को और आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फिटनेस प्रतियोगिता-क्रॉस फिट में भाग लिया, जिसमें वे मिस्र की ओर से पहले और अफ्रीकी प्रतिभागियों में 22वें स्थान पर रहीं।
निवो ने राजधानी काहिरा के पेलियोपोलिस क्लब में अपना वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू खोला। जहां वे सुबह छह बजे पहुंच जाती हैं। निवो बताती हैं, \\\"यहीं पहली बार पुरुष भारोत्तोलकों से मेरा सामना हुआ।\\\' वे कहती हैं, ‘उचित आसन और बेहतर टेक्नीक के सहारे मैंने पुरुषों के बीच भारोत्तोलन में दिलचस्पी पैदा की।’ उनका दावा है, ‘ट्रेनिंग ले रहे हर पुरुष भले ही दूसरे ट्रेनर के निर्देशों को पूरा करें, लेकिन वे मेरे बताए एक-एक एक्सरसाइज को दोहराने की कोशिश करते हैं। क्योंकि मैंने खुद को उनसे जोड़ा है, उनपर भरोसा किया है। और यही पुरुषों को ट्रेनिंग देने में मेरी सफलता का राज है।’ ट्रेनी शेरीफ अली अबदेलाल का कहना है कि निवो ने उनके लाइफ स्टाइल ही बदलकर रख दी। उन्होंने हमलोगों के लिए ऐसी डाइट चार्ट बनाई जिससे हम शाम तक खुद को एनर्जेटिक और एक्टिव पाते हैं। निवो की एजुकेशन में मास्टर डिग्री भी उन्हें अपने मिशन में काम आती है। काहिरा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में वह अंग्रेजी भी पढ़ाती हैं।
काहिरा के पेलियोपोलिस क्लब में पुरुषों को ट्रेनिंग देतीं नेवीन अल-बाज।