पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान के रजत ने जीते दो स्वर्ण

राजस्थान के रजत ने जीते दो स्वर्ण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयतीरंदाजों ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार को पांच स्वर्ण पदक जीत लिए। इनमें राजस्थान के रजत चौहान ने दो स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। रजत ने पहले कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पर निशाना साधा फिर व्यक्तिगत वर्ग में अपने ही देश के अभिषेक ‌वर्मा को 144-142 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की।

टीम इवेंट में रजत ने अभिषेक वर्मा और मानस ज्योति चांगमाई के साथ मिलकर 230-217 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के अभिषेक ने मिक्स्ड इवेंट में भी स्वर्ण पर निशाना साधने में सफलता हासिल की। इसके अलावा पूर्वशा सुधीर शिंदे, ज्योति सुरेखा वेनम और लिली चानू की भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 228-217 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

जोशना

जोशना ने पाकिस्तानी की मारिया तूरपाकी को 10-12, 11-7, 11-9, 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने हमवतन फरहान जवान को 14-12, 11-7, 11-9 से मात देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

^मेरे सीधे हाथ में चोट लगी हुई थी इसलिए स्कोर कम रहा है। लेकिन मेरा लकी बो मेरे साथ था इसलिए मैं जीतने में सफल रहा। -रजत चौहान

रजत चौहान

शिल्पी श्योरण

मौसम खत्री

भारोत्तोलन

कवितादेवी ने महिलाओं के 75 किग्रा वजन वर्ग में और विकास ठाकुर ने 85 किग्रा पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीता।

हॉकी

भारतीयमहिला हॉकी टीम ने श्रीलंका को 12-1 से हराया। जसप्रीत ने हैट्रिक सहित चार गोल दागे। उधर, पुरुष हॉकी टीम को पाकिस्तान ने 2-1 से पराजित किया।

साइक्लिंग

भारतीयपुरुष टीम (अरविंद कुमार, मंजीत सिंह, दीपक कुमार राही और मनोहर लाल बिश्नोई) ने 70 किमी टीम ट्रायल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। अरविंद और मंजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। महिला वर्ग में बिद्यालक्ष्मी तोरांगबाम, रुतुजा सातपुते, मनीषा जी और चाओबा देवी की टीम ने 40 किमी टीम ट्रायल में स्वर्ण जीता। बिद्यालक्ष्मी और चाओबा ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता।

पदक तालिका

देशस्वर्ण रजत कांस्य कुल

भारत53 20 6 79

श्रीलंका 11 27 23 61

पाकिस्तान 4 11 14 29

बांग्लादेश 3 7 21 31

नेपाल 1 4 7 12

अफगानिस्तान 0 2 5 7

भूटान 0 1 1 2

किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू की अगुवाई में भारत ने बैडमिंटन की पुरुष एवं महिला टीम स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब बरकरार रखे।

खबरें और भी हैं...