पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्वाला ने उगली आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टारशटलर ज्वाला गट्ट‌ा ने एक बार फिर फेडरेशन के खिलाफ आग उगली है। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन संघ को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि युगल खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे। 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के दौरान एक साक्षात्कार में ज्वाला ने कहा, ‘मैंने टॉप लेवल पर कई पदक जीते हैं लेकिन मेरी इन उपलब्धियों को पहचान नहीं मिल सकी। युगल खिलाड़ियों के साथ आज भी सौतेला व्यवहार होता है। आपको अपना व्यवहार बदलना चाहिेए।’

गुस्साई ज्वाला ने कहा, ‘अश्विनी और मेरे बाद कोई नहीं है, यह एक सच्चाई है। युगल को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं।’ ज्वाला 2006, 2010 और 2014 कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुकी हैं। कहती हैं, ‘अगर हमें चीन से बराबरी करनी है तो हमें सभी इवेंट को बढ़ावा देना होगा। हमें हमेशा सिर्फ एकल पर ही फोकस नहीं करना चाहिए। भारत को छोड़कर हर जगह युगल को भी काफी महत्व दिया जाता है। हम हमेशा चीन की बात करते हैं। आप देखिए उनके पास पुरुष और महिला युगल के साथ-साथ मिश्रित युगल में छह खिलाड़ी हैं। वे अपने युगल खिलाड़ियों को काफी महत्व देते हैं।’

खबरें और भी हैं...