पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैं नाचू बिन पायल घुंघरू टूट गए...

मैं नाचू बिन पायल घुंघरू टूट गए...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. मंगलार को आयोजित उमंग उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं।

भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर

मैंनाचू बिन पायल, घुंघरू टूट गए, हाय हाय मूरजाणी, कोठे चढ़ ललकारू, जैसे लोक एवं फिल्मी गीतों पर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को शाहजहांपुर पीजी कॉलेज में जमकर ठुमके लगाए।

कॉलेज में आयोजित उमंग 2016 वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत विद्यार्थियों के गीत नृत्य सभी ने सराहे। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ.चरण सिंह चौधरी, सचिव डॉ. भूपेश शर्मा, प्राचार्य डॉ.पीआर सूत्रकार, उपाचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संचालन छात्रा मल्लिका चौधरी ने किया। अतिथियों का छात्र परिषद सदस्य मोनू शर्मा, निशांत यादव एवं आदी सैन ने स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, डॉ. अलका शर्मा, स्वाति गोयल, श्रीराम सैन, बीना गुप्ता, महेश कुमार, रमेश चंद, विपिन कुमार, संदीप आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...