पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाई करोड़ बच्चों को पेट में कीड़े मारने की मिलेगी निशुल्क दवा

ढाई करोड़ बच्चों को पेट में कीड़े मारने की मिलेगी निशुल्क दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके एक से 19 साल तक के सरकारी निजी स्कूलों के 2 करोड़ 47 लाख 40 हजार 222 बच्चों को बुधवार को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ पेट में कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल दवा निशुल्क मिलेगी। इसमें चिकित्सा विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग का सहयोग रहेगा। शेष रहे बच्चों को 15 फरवरी को दी जाएगी।

यह जानकारी चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दी। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी एवं विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल थी। इस मौके पर डिवर्मिंग के पोस्टर, शिशु स्वास्थ्य दिवस के प्रतीक चिन्ह ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के वार्षिक कलैण्डर का विमोचन किया।

खबरें और भी हैं...