ऑस्कर पुरस्कार समारोह के पहले उम्मीदवारों का ग्रुप फोटो हिट
{ऑस्कर की संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स पर आरोप हैं कि उसने लगातार दूसरे साल एक भी अश्वेत कलाकार को नामांकन तक के लिए नहीं चुना। इसी कारण सोशल मीडिया पर #ऑस्कर सो व्हाइट ट्रेंड चल रहा है। होटल में जब नामांकितों का लन्च चल रहा था, उसके बाहर कुछ लोग विरोध प्रदर्शन रहे थे।
हॉलीवुड के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार समारोह के 88वें संस्करण के लिए इस बार करीब 150 कलाकार नामांकित हैं। हर साल मुख्य कार्यक्रम के पहले सभी नामांकित हस्तियां लन्च के दौरान एक-दूसरे से मिलती हैं। इसी तरह इस बार भी उनका लन्च हुआ और उसके बाद सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। ऑस्कर अकादमी की 41 साल पुरानी परंपरा इस बार भी निभाई गई। इन्हीं में से श्रेष्ठ अभिनेता, श्रेष्ठ अभिनेत्री, श्रेष्ठ निर्देशक आदि को चुना जाएगा। 28 फरवरी को मुख्य समारोह होगा, जिसमें दुनियाभर की हस्तियां बेवर्ली हिल्स पहुंचेंगी। }deadline.com