पहली बार रैंप वॉक कर विकास बने ‘सुपर मॉडल’
कोटाकी यंग जेनरेशन अब क्रिएटिव फील्ड में भी कॅरियर बनाने के लिए निकल चुकी है। रविवार को रॉयल वेव्स और आईएनआईएफडी की ओर से आयोजित फैशन ग्रैंड फिनाले में ब्वॉयज कैटेगरी में कोटा के विकास अदलक्खा और गर्ल्स कैटेगरी में वर्तमान में जयपुर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहीं निशिता पचौरी ने सुपर मॉडल के खिताब पर कब्जा जमाया। विकास ने ये कामयाबी पहली बार रैंप पर वॉक करते हुए हासिल की है।
विकास ने कोटा यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग) किया है। पिछले चार साल से वे जिम्नेजियम में हर रोज करीब 2 घंटे तक वर्कआउट करते हैं। कॉम्पटीशन की तैयारी के लिए उन्होंने खास मेहनत की और अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर फोकस किया। विकास ने बताया कि इससे पहले उन्होंने किसी फैशन शो या ऐसे किसी कॉम्पटीशन में हिस्सा नहीं लिया था। सवाल जबाव राउंड में जीके से संबंधित सवाल पूछे गए। हर सवाल का सही जबाव दिया। इससे पहले मुंबई से आए ट्रेनर शानवाज ने रैंप वॉक के संबंध में टिप्स दिए थे। इसके साथ ही एटीट्यूड और फेस एक्सप्रेशन के बारे में भी बताया था।
विकास ने अपने इंट्रोडक्शन की शुरुआत सतश्री अकाल से की थी। इसके बाद उन्होंने यहां से बतौर सुपर मॉडल बनकर निकलने की बात कही थी। उनके पिता विनोद अदलक्खा राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट हैं। वे अपने बेटे को उसके जुनून के लिए प्रेरित करते हैं।