किसान मोर्चा नगर की बैठक संपन्न
किसानमोर्चा नगर की बैठक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर ने ली। इसकी अध्यक्षता मण्डल के किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम वैष्णव ने की। भाजपा नगर किसान मोर्चा बारां नगर प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को होने वाली एक दिवसीय किसान सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा जिले के सभी विधायक स्थानीय नेता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि ओम सारस्वत, नगर महामंत्री शंभूदयाल नागर, नगर देहात महामंत्री राकेश नागर, नगर महामंत्री महावीर बैरवा एवं जगदीश यादव आदि मौजूद थे। बैठक में आमापुरा, गोदयापुरा, लक्ष्मीपुरा, नियाना, गोपालपुरा आदि गांवों का दौरा किया। किसानों को किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर चर्चा की।