पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत श्रमिक संघ ने समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा

विद्युत श्रमिक संघ ने समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जयपुरविद्युत श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष रईस अहमद उपाध्यक्ष सीताराम सोनी के नेतृत्व में बारां ग्रामीण के सभी कर्मचारयों ने अधीक्षण अभियंता को बारां ग्रामीण कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। जिला उपाध्यक्ष सोनी ने बताया कि ज्ञापन में कर्मचारियों का वेतन समय पर दिलाने, संस्थापना अनुभाग में अनुभवी कर्मचारी लगाने, पर्सनल लोन अन्य सुविधाओं पर हस्ताक्षर करने का सहायक अभियंताओं काे निर्देश देने, विभागीय पहचान पत्र बनाने, टीए बिलों का भुगतान समय पर करने, सब ग्रिड स्टेशनाें का मेंटिनेंस करवाने एवं कार्यालय परिसरों की रिपेयरिंग, पुताई एवं मेंटिनेंस करवाने मांगें रखी गई। सभी समस्याओं के समाधान का अधीक्षण अभियंता की ओर से समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में बारां ग्रामीण अध्यक्ष राकेश मीणा, प्रभुलाल बैरवा, गोपाल, मुन्ना भाई आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...