लक्ष्मणगढ़| बड़ौदामेवथाना पुलिस ने अवैध खनन कर बजरी ले जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित एक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ राजपालसिंह चौधरी ने बताया कि रूपारेल नदी में अवैध खनन करके बजरी ले जाते हुए पूरण पुत्र बीरबल मीणा निवासी मगलेशपुर को आयशर ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार किया है।