कृमि मुक्त दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली
बारां| राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस पर मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान गजनपुरा स्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र से जन जागरूकता रैली को सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. गोयल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दवा दी जाए।
इसमें एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में निशुल्क दी जाएगी। गैर पंजीकृत स्कूल जाने वाले बच्चों को यह दवाई नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्रों सरकारी स्कूलों में दी जाएगी। जो बच्चे दवा लेने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 15 फरवरी को माॅप दिवस पर दवाई दी जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संपत राज नागर ने बताया की कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है। इससे हमेशा थकावट बनी रहती है। रैली में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. स्नेहलता श्रृंगी, बीसीएमएचओ डाॅ. मुकेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप शर्मा, सलाहकार (एनयूएचएम) राकेश नागर, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक दीपक जैन, नर्सिंग अधीक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा, इवीडेंस एक्शन संस्था के समन्वयक भरत लाल सैनी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
सीएमएचओ डॉ. गोयल ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन स्टेशन रोड स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा।
बारां. गजनुपरा में जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमएचओ।