पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भवसागर पार करने के लिए सत्संग जरूरी

भवसागर पार करने के लिए सत्संग जरूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी. कस्बे में मंगलवार को भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलशयात्रा।

भास्कर न्यूज | अंता

मनुष्यअपने जीवन के दौरान हजारों पाप-पुण्य के कार्य करता है। इन्ही कर्मों से उसके जीवन का आगामी भविष्य तय होता है। अतः मनुष्य को गृहस्थी के साथ रहते हुए सत्संग करते रहना चाहिए, ताकि इस लोक के साथ-साथ परलोक भी सुधारा जा सके। यह बात देवपुरा बंजारा गांव स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन चित्रकूट की साध्वी पुष्पादेवी रामायणी ने कही।

सोरसन मार्ग पर स्थित देवपुरा बंजारा में मंगलवार के दिन से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे 4 बजे तक कथा का वाचन चित्रकूट की साध्वी पुष्पादेवी रामायणी की ओर से किया जा रहा है। संगीतमय श्रीरामकथा को सुनने के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार के दिन शिव-विवाह के प्रसंग पर प्रवचन करते साध्वी रामायणी ने कहा कि सतयुग में भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती की ओर से कठोर तपस्या की गई थी। कठोर तपस्या के दम पर सती ने भगवान शिव को प्राप्त किया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि लगन और मेहनत के दम पर मनुष्य हर इच्छित वस्तु को प्राप्त कर सकता है। आज के युग में संसार या भवसागर पार करने के लिए सत्संग का होना आवश्यक है। प्रवचन के दौरानल साध्वी के द्वारा गाए गए भजन पर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया। वहीं मंगलवार के दिन बारां जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन भी दोपहर 3 बजे कथा स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होनें साध्वी पुष्पादेवी रामायणी का बारां जिले की जनता की ओर से साफाबन्दी कर भगवा वस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया। इस दौरान कथा के आयोजकों द्वारा भी जिला प्रमुख का माल्यार्पण साफाबंदी कर अभिनन्दन किया।

कलशयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

देवरी.कस्बे में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नामदेव समाज के बांके बिहारी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक आचार्य नरोत्तम दास शर्मा के सानिध्य में निकाली कलश यात्रा में मुख्य यजमान बालकृष्ण नामदेव ने भागवत महापुराण सिर पर धारण कर रखी थी। वहीं सैकड़ों युवतियों महिलाओं ने कलश धारण कर रखे थे। कलश यात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्पवर्षा कर लोगोें ने स्वागत किया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्राचीन काली माता मंदिर पहुंची। इसके बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भागवत कथा की शुरुआत की गई।

भागवतकथा आज से

हरनावदाशाहजी.कस्बे के मेला मैदान में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ होगा। आयोजक बृजमोहन राठौर ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे राज मन्दिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इसमें निशुल्क 551 कलश का लक्ष्य रखा गया है। कथावाचक संत नारायण प्रसाद ओझा उज्जैन वाले संगीतमय भजनों के साथ कथा वाचन करेंगे। कथा का समय दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक रखा गया है। 13 फरवरी को रात्रि 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। 15 फरवरी को रात्रि 7 बजे से भजन संध्या होगी। इसमें निंबाहेड़ा की पार्टी सियाराम मित्र मंडल भी भाग लेंगी। यह आयोजन स्व. प्रभुलाल स्व. रामकंवरी बाई राठौर की स्मृति में रखा गया है। 16 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण होगा।

शोभायात्रा20 को

बारां.अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा एवं पांचाल समाज की ओर से विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा 20 फरवरी को निकाली जाएगी। महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रताप पांचाल एवं नगर प्रभारी छीतरलाल पांचाल ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 फरवरी को भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा एवं कलशयात्रा श्रीराम स्टेडियम से बैंडबाजों एवं आतिशबाजी के साथ रवाना होगी। जो अटरू रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर पर संपन्न होगी। संरक्षक लखपति पांचाल ने समाज बंधुओं से शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।

जागरणभंडारा आज

पलायथा.कस्बे के निकट आंबा की झोंपड़ियां में ग्रामीणों के सहयोग से बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करके कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ग्राम के सभी महिला-पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 10 फरवरी को जागरण के बाद भंडारा होगा। भंडारा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...