चंडीगढ़ के परमवीर ने टॉप सीड को चौंकाया
नई दिल्ली | फ्रेंचओपन क्वालिफाइंग चैंपियनशिप की बॉयज कैटेगरी में चंडीगढ़ के परमवीर बाजवा ने टॉप सीड खिलाड़ी को हराकर सभी को चौंका दिया। परमवीर ने दूसरे दौर के मुकाबले में देश के चौथे नंबर के खिलाड़ी असम के परीक्षित सोमानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। परम ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा कर्नाटक के आदि कल्यानपुर, दिल्ली के एलेक्स, बंगाल के सनिल जगतियानी, हरियाणा के श्रेय गुप्ता और कर्नाटक के ऋषि रेड्डी अगले दौर में पहुंच गए हैं। लड़कियों में हरियाणा की स्मृति सिंह की चुनौती दूसरे क्वालिफाइंग राउंड में समाप्त हो गया। उन्हें तमिलनाडु की अभीनिक्का ने 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।