एसके दुबे बने एपीसीसीएफ, 6 का फिर नहीं हुआ प्रमोशन
जयपुर | भारतीयवन सेवा के 1988 बैच के एसके दुबे को एक जनवरी 2016 से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) बना दिया गया है। मंगलवार को अचानक कार्मिक विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया, लेकिन इसी बैच के छह अफसरों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने एक जनवरी को भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के केवल दो अफसरों को ही प्रमोट करके एपीसीसीएफ बनाया था। इनमें डाॅ. डीएन पांडे और आरके गोयल शामिल थे। बाकी सात अफसर एके दुबे, एसके जैन, एमके गर्ग, अहमद खान, इंदर जे सिंह, अशोक कुमार और रमेश चंद्र प्रमोशन से वंचित रखे गए। इसके बाद एसके दूबे सहित कई अफसरों ने अपना रिप्रजेंटेंशन मुख्य सचिव को दिया। सूचना के अधिकार के तहत भी सूचनाएं मांगी गई थी। इस बीच मंगलवार को कार्मिक विभाग ने अचानक एसके दूबे को बैक डेट से प्रमोशन करने का आदेश जारी कर दिया। अब छह अफसर प्रमोशन से वंचित रह गए। उनका नंबर जुलाई से सितंबर के बीच में सकता है। क्योंकि तीन पीसीसीएफ रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद तीन एपीसीसीएफ का पीसीसीएफ पद पर प्रमोशन हो जाएगा। इन पदों के खाली होने पर उक्त अफसरों को प्रमोट किया जा सकता है।