‘क्रेजी इन लव’ शो में होरुस को उठाकर पटका एस्कॉर्पियन ने
साइक्लिंग : कैवेंडिश ने दूसरी बार जीती टूर ऑफ कतर
लाहिड़ी को हिल्टन एशियन टूर गोल्फर ऑफ ईयर का अवॉर्ड
दोहा (कतर)| ब्रिटेनके रेसर मार्क कैवेंडिश ने दूसरी बार टूर ऑफ कतर साइक्लिंग रेस जीत ली है। डायमेंशन डाटा टीम के कैवेंडिश 114 किमी की पांचवीं स्टेज में दूसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन उन्होंने 626.4 किमी रेस की पांचों स्टेज ओवरऑल सबसे कम समय (13:47.23 घंटे) में पूरी कीं। दूसरे स्थान पर टीम कातुशा के एलेक्जेंडर क्रिस्टोफ रहे। उन्होंने कैवेंडिश से 5 सेकंड ज्यादा लिए। इसके पहले कैवेंडिश ने 2013 में टूर ऑफ कतर रेस जीती थी।
सेनतोसा (सिंगापुर)| भारतके स्टार गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी को आॅनलाइन वोटिंग में हिल्टन एशियन टूर गोल्फर आॅफ ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने वर्ष का समापन वर्ल्ड रैंकिग में 40वें नंबर के साथ किया था। लाहिड़ी ने यह पुरस्कार थेंगचाई जैदी (थाइलैंड), डैनी चिआ (मलेशिया), मिगुएल ताबुएना (फिलीपींस) को पीछे छोड़ते हुए जीता।
लॉस एंजिलिस (कैलिफोर्निया)| वैलेंटाइनडे के पहले यहां के मायन थियेटर में लुशा वा वूम \\\"क्रेजी इन लव\\\' शो आयोजित किया जाता है। इस शो में पहलवान मास्क पहनकर एक दूसरे को चुनौती देते हैं। शो के दौरान मैक्सिको के रे एस्कॉर्पियन ने रे होरुस को उठाकर जमीन पर पटक दिया।