मैसी ने फैंस को दिखाई अपनी ‘नई कार’
...आखिरकारसुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी को अपने प्रशंसकों की उलझन खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम पर आना ही पड़ा। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर उन्होंने एक खिलौना कार हाथ में लिए अपनी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है-‘यह है मेरी नई कार’।
ऐसे कम ही मौके आए होंगे, जब यह करिश्माई सितारा मैसी अपनी कमाई और ऐश-ओ-आराम को लेकर कभी गंभीर दिखा हो। शुक्रवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ महसूस कराया। दरअसल ‘बार्सिलोना मैन’ मैसी और ‘रियल स्टार’ क्रिस्टियानो रोनाल्डोे की प्रतिस्पर्धा मैदान से निकल कर नीलामी के स्टेज तक पहुंची थी। इस हफ्ते की शुरुआत में यह खबर सुर्खियों में रही थी कि मैसी ने रोनाल्डो को नीलामी में मात देकर ज्यादा बोली लगाते हुए 1957 की दुर्लभ फेरारी 335 एस स्पाइटर स्काडलिटी 32 मिलियन यूरो (करीब 246 करोड़ रुपए) में खरीद ली है। लेकिन मैसी ने इसे महज मजाक करार दिया। और सारी आशंकाओं पर विराम लगाते हुए अपने फैंस को ‘पोक’ किया- ये रही मेरी नई कार।
वैसे फैंस का यह ‘शक’ जायज ही कहा जा सकता है, क्योंकि मैसी और रोनाल्डो एक-दूसरे को पिछले 7-8 सालों से कड़ी टक्कर देते रहे हैं। दोनों के बीच का काॅम्पीटिशन \\\"फीफा बैलेन डी ओर\\\' पुरस्कारो में भी दिखा है। मैसी अबतक जहां पांच बार इसके विजेता रहे हैं, रोनाल्डो को यह ट्रॉफी तीन बार मिली है।
शुक्रवार को लियोनेल मैसी ने इंस्टाग्राम पर यही फोटो शेयर की।