भाजपा किसान मोर्चा सम्मेलन कल बारां में
भाजपाकिसान मोर्चा आपके द्वार किसान सम्मेलन गुरुवार को मधुवन रिसोर्ट में होगा। इसको सफल बनाने अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किसान मोर्चा पदाधिकारियों मण्डल प्रभारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर किसानों को आमन्त्रण दिया।
जिला प्रवक्ता शुजाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नागर ने बामला, बामली, कलमण्डा, मण्डोली, मण्डोला, इकलेरा, दोलतपुरा, तुमड़ा, जगन्नाथपुरा आदि गांवों में बारां नगर प्रभारी ओम सारस्वत, नगर अध्यक्ष श्याम वैष्णव आदि ने दुर्जनपुरा, गजनपुरा, गोपालपुरा, लक्ष्मीपुरा, नियाना आदि गावों में किसानो से संपर्क कर बड़ी संख्या में किसानों से किसान सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।
येअतिथि आएंगे
किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर, महामंत्री सत्येंद्र सिंह केदाहेड़ी, प्रवक्ता शुजाउद्दीन ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे मधुवन रिसोर्ट लंका काॅलोनी में होने वाले किसान मोर्चा आपके द्वार किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, जिला प्रभारी परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चैधरी, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार आदि अतिथि शिरकर करेंगे।