28,550 रु. प्रति 10 ग्राम हुए दाम, दिवाली के बाद 2335 रु. महंगा
इसलिए बढ़े दाम : इक्विटीऔर क्रूड में गिरावट। रुपया कमजोर हुआ है। -पेज8 भी पढ़ें
एक दिन में सोना 700 रुपए महंगा
चांदी 1100 रु. महंगी, अब 37,300 रुपए किलो
आगे? गिरावट का दौर खत्म, 30 हजारी बनेगा!
सोनेमें गिरावट का दौर खत्म हो गया है। डिमांड लौट आई है। शादियों का सीजन होने से घरेलू मार्केट में तेजी आएगी। अगले एक से डेढ़ महीने में सोना 30 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। -वीरेनवकील, पैराडाइम कमोडिटीज
नई दिल्ली/जयपुर | सोनामंगलवार को 710 रुपए महंगा हो गया। जयपुर में दाम 700 रु. बढ़े। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है। मंगलवार को जयपुर सराफा में 99.9% शुद्धता वाला सोना 28,550 रु. प्रति 10 ग्राम रहा। जेवराती भी 600 रुपए बढ़ा। यह 27,100 रु. प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1100 रुपए महंगी होकर 37,300 रुपए किलो पर पहुंच गई।