पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोहरपुर| कस्बेकी होद की पाल संचालित राउमावि परिसर में विदेशी

मनोहरपुर| कस्बेकी होद की पाल संचालित राउमावि परिसर में विदेशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर| कस्बेकी होद की पाल संचालित राउमावि परिसर में विदेशी भामाशाह वैनोरिक एवं गाइड बजरंग लाल ने करीब 20 लाख की लागत से बनाए गए 400 मीटर के ट्रैक का निरीक्षण किया। इस ट्रैक का 15 दिसंबर को शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण होगा। सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक) धरामजीलाल चौधरी, एडवोकेट उपेंद्र आत्रेय, बसंत पंच, कवि कमल शर्मा, उत्तम सोनी, संपूर्णानंद कौशिक सहित कई लोग मौजूद थे।

अस्पतालको हाल चबूतरा दिया

चंदवाजी| कस्बेके आयुर्वेद औषद्यालय के पास बने एक बड़े हॉल चबूतरे को भामाशाह पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी ओमप्रकाश जोशी ने गुरुवार को औषद्यालय को दे दिया। पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना सरपंच कमल कंवर के आतिथ्य में भामाशाह का सम्मान किया गया। वैद्य चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी मदनमोहन मिश्रा, शिवनारायण मीणा, महादेवप्रसाद मीणा, रामचंद्र मीणा, रमेशचंद शर्मा, इंद्र कुमार पारीक मौजूद थे।

विदेशी भामाशाह ने 400 मीटर ट्रैक को देखा, लोकार्पण 15 को