पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूिरया िकल्लत : किसानों ने जीएसएस अध्यक्ष काे घेरा

यूिरया िकल्लत : किसानों ने जीएसएस अध्यक्ष काे घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र ढाणी गैसकान, लुहाकना, सीतापुर, दोल्यापुर आदि क्षेत्रों के किसानों को यूरिया खाद की किल्लत के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने गुरुवार को कस्बे के जीएसएस अध्यक्ष के घर पहुंचकर घेराव किया, ओर शीघ्र ही यूरिया खाद मंगवाने की मांग की। बाद में अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र यूरिया खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।

जीएसएस के अंतर्गत दोल्यापुर, सीतापुर, ढाणी गैसकान, डेहरा, लुहाकना आदि गांव आते हैं, जिनमें वर्तमान फसल में यूरिया खाद की मुख्य आवश्यकता होती है, लेकिन खाद नहीं मिलने से फसल बेजान सी है। किसानों ने बताया कि वर्तमान फसल में यूरिया खाद रामबाण का काम करता है। उन्होंने बताया कि यूरिया खाद से पैदावार अच्छी होती है। यूरिया खाद की किल्लत के कारण गुरुवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, और गुस्साए किसान जीएसएस अध्यक्ष अर्जुन लाल मीणा के निवास पर पहुंचकर घेराव करते हुए शीघ्र ही खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। अध्यक्ष ने विधायक उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही यूरिया खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर किसानों काे शांत किया। भाबरु जीएसएस व्यवस्थापक धूणी लाल का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

शीघ्रउपलब्ध कराएंगे

भाबरूजीएसएस अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा का कहना है कि किसानों की मांग वाजिब है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र ही किसानों का यूरिया उपलब्ध करवाया जाएगा।

पावटा|क्षेत्रकेगांवों में यूरिया खाद की किल्लत होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी रामजी लाल यादव ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए कुछ दिनों पूर्व यूिरया खाद के 20 हजार कट्टों की मांग विभाग से की गई थी लेकिन तीन दिन पूर्व खेलना बड़नगर में पांच पांच सौ कटटे पावटा मे एक खाद बीज विक्रता के चार सौ कटटे पावटा मंे ही शाहपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से 640 कटटे यूरिया खाद के अब तक आए हैं। कुछ ही दिनों में पर्याप्त मात्रा मंे खाद के कट्‌टे जाने से कमी दूर हो जाएगी

आंधीक्षेत्र में भी मारामारी

आंधी| कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में निजी खाद बीज विक्रेता किसानों से यूरिया के मुंहमांगे दाम वसूल रहे हैं। किसान कल्याण सहाय, श्रवण मीणा, इशाक खां