किरायेदारों ने सामान समेटना किया शुरू
शाहपुरा | राजकीयलाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल चिकित्सालय के वन विभाग के पास बने सरकारी क्वार्टरों में अलाट धारक स्वास्थ्यकर्मियों के स्थान पर रह रहे किरायेदारों का मामला उजागर होने के बाद गुरुवार को अस्पताल में दिनभर डॉक्टरों कर्मचारियों में खलबली मची रही। क्वार्टरों में रहने वाले किरायेदारों ने भी सामान समेटना शुरू कर दिया है।
कस्बे के सरकारी अस्पताल प्रशासन ने 9 क्वार्टर डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को आवंटित कर रखे है। आवंटित क्वार्टरों में डॉ.उमेश शर्मा, नर्सिंगकर्मी कमलेश शर्मा एवं डॉ. आनंदीलाल अग्रवाल के नाम अलॉट क्वार्टर में डॉ.हरिशमोहन मुदगल रह रहे है। जबकि अन्य चिकित्साकर्मियों ने अलॉट क्वार्टरों को किराये पर देने का मामला 12 दिसंबर को डॉक्टरों ने क्वार्टरों को किराये पर चढ़ा़या शीर्षक से प्रकाशित कर भास्कर ने उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया ओर चिकित्सा प्रभारी डॉ.आनंदीलाल अग्रवाल टीम के साथ शाम 4 बजे क्वार्टरों में पहुंचे। किरायेदारों में खलबली मच गई और चिकित्सा प्रभारी के निर्देश पर क्वार्टरों से सामान समेटना शुरू किया। चिकित्सा प्रभारी ने दो दिन में क्वार्टर खाली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिसके नाम क्वार्टर अलॉट है वे ही इनमें रहे। अलॉट क्वार्टरों में डॉ.उमेश शर्मा एएनएम कमलेश शर्मा रह रहे हैं, जबकि डॉ.मुदगल उनके क्वार्टर में रह रहे है। वही डॉ.अल्का गुप्ता के नाम अलॉट क्वार्टर में डॉ.राजेश कई दिन से अवकाश पर चल रहे है।