- Hindi News
- कम ही संख्या में पहुंचे भामाशाह कार्ड बनाने
कम ही संख्या में पहुंचे भामाशाह कार्ड बनाने
शाहपुरा| भामाशाहनामांकन योजना के तहत गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में पालिका के वार्ड 25 का मूल शिविर एवं वार्ड 1 से 3 का फॉलोअप शिविर हुआ। इसमें महज 2 महिला मुखियाओं ने आवेदन जमा कराया जिसके चलते दिनभर कर्मचारी सुस्ताते नजर आएं। शिविर स्थल सूना सा नजर आया। जानकारी के अनुसार आलेडी स्कूल में वार्ड 25 का शिविर एक दिन स्थगित होने के चलते गुरुवार को पंचायत समिति में वार्ड 25 का मूल शिविर एवं वार्ड 1 से 3 का फॉलोअप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दिनभर कम ही संख्या में महिला मुखिया पहुंच पाई जिसके चलते कर्मचारियों ने धूप में बैठकर समय पास किया। ईओ ममता नागर ने बताया कि शिविर में वार्ड 25 की 17 महिला मुखिया एवं फॉलोअप शिविर में 2 महिला मुखियाओं ने आवेदन जमा करवाएं। शिविर में सोहनलाल यादव, आत्माराम, जेईएन ललित गुप्ता,श्यामसुंदर शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
संशोधितकार्यक्रम जारी
पालिकाप्रशासन ने फॉलोअप शिविरों को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। ईओ नागर ने बताया कि वार्ड 4, 5, 24, 25 का शिविर 15 दिसंबर को राउप्रावि आलेडी में, वार्ड 9 से 14 23 का शिविर 17 दिसंबर को राबाउमावि में,वार्ड 6 से 8 15,16 का शिविर 19 दिसंबर को अनाज मंडी में, वार्ड 17 से 22 का शिविर 22 दिसंबर को रावउसंवि में आयोजित किया जाएगा।
ठेकेदारबदला, शिविर होंगे शुरू
विराटनगर| भामाशाहनामांकन योजना के तहत विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्र में भामाशाह कार्ड बनाने के लिए लगाए गए ठेकेदार को भुगतान नहीं मिलने से करीब 20 दिनों से क्षेत्र में भामाशाह शिविरों का आयोजन नहीं हो सका। अब जिला प्रशासन ने ठेकेदार को बदल दिया है। इससे अब शिविरों के आयोजन की राह खुल गई है। 15 दिसंबर से मैड ग्राम पंचायत में शिविर शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति क्षेत्र में भामाशाह नामांकन योजना के तहत भामाशाह कार्ड अन्य कार्य करने के लिए ठेकेदार लोकेश कसाणा को लगा रखा था लेकिन उसको भुगतान नहीं मिलने पर 20 नवंबर को जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत में चल रहे शिविर के दौरान मशीनें उठा ले गए थे। इसके चलते जयसिंहपुरा में अंतिम दिन का शिविर भी नहीं हो सका था। इसके बाद से पंचायत समिति क्षेत्र में कही भी शिविर का आयोजन नहीं हो सका। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस ठेकेदार लोकेश कसाणा को बदलकर शैतानसिंह को भामाशाह शिविरों में कार्य करन