रामलीला में श्रोता हुए भावविभोर
प्रागपुरा. कस्बेमें आदर्श श्रीरामलीला मंडल द्वारा शुक्रवार की रात मंचित किए गए शूर्पणखा नकटी प्रसंग काे देख कर उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हुए। लीला के मंचन में श्रीराम का किरदार आशु पाराशर, लक्ष्मण का भानू पाराशर,शूर्पणखा पवन सैनी, रावण का राजेन्द्र सोनी सीता की भूमिका भूपेन्द्र सैन ने आकर्षक ढंग से निभा कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। हास्य कलाकार सत्यनारायण शर्मा ने दर्शकों लोटपोट किया। मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार पारीक, वरिष्ठ कलाकार कैलाश सैनी, अनिल शर्मा व्यवस्था प्रभारी योगेश पारीक आदि ने आरती उतारी।
प्रकटेश्वरीमंदिर में भंडारा
शाहपुरा | ऊबीकोठी के मां प्रकटेश्वरी मंदिर परिसर पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मुरलीधर यादव पुजारी धर्मदास यादव ने मां की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। कार्यक्रम में आसपास के भक्तगण मौजूद थे।