नवागंतुक छात्राओं का स्वागत
चंदवाजी | अचरोलकी वसुंधरा महिला पी जी महाविद्यालय में शनिवार को नवागंतुक छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीनियर छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओंं को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओ ने एकल नृत्य, नाटक, सामूहिक नृत्य, एकल गायन की प्रस्तुति दी। डॉ बुद्धिप्रकाश गोस्वामी ने कॉलेज का परिचय करवाते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में ममता शर्मा प्रथम एवं ममता शर्मा सैकंड ने द्वितीय पारूल शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पुनिया ने मिस फ्रेशर छात्राओं को प्रतीक चिह्न प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। प्राचार्य सुनंदा चतुर्वेदी, डॉ. एम एल कुलदीप, सुश्री माधवी सिंह ने भी संबोधित किया। निदेशक एन.सी. यादव ने महिला शिक्षा का महत्व बताया।
व्याख्यानमाला1 अक्टूबर को
शाहपुरा | गांधीजयंती के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर को कस्बे की लक्ष्मी महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबी गांधी के संदर्भ में राष्ट्रीय व्याख्यानमाला होगी। प्राचार्य राजेश मीणा ने बताया कि व्याख्यानमाला में देहरादून विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रूचि त्यागी,डॉ.सांवर सिंह यादव,डॉ.राकेश कुमार सहित कई लोग भाग लेंगे।