पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ाबंदी से वोट देने जा रही पंस सदस्य के पति से मारपीट

बाड़ाबंदी से वोट देने जा रही पंस सदस्य के पति से मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भाजपा नेता वोटिंग के लिए नहीं ले गए अपने साथ, पति के साथ जा रही थी)

आसींद। विधायक रामलाल गुर्जर के केसरपुरा गांव स्थित निवास पर बाड़ाबंदी में रही पंचायत समिति सदस्य महिमा गुर्जर को वोटिंग के लिए नहीं ले जाने और इसके बाद महिमा को लेकर रवाना हुए पति महादेव गुर्जर उनके समर्थकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में हुई मारपीट से तीन-चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट में दो तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक जने को सिर में चोट लगने से भीलवाड़ा लाकर भर्ती कराया गया है।

मामले के अनुसार भाजपा के विजेता 15 पंचायत समिति सदस्यों की विधायक गुर्जर के घर पर बाड़ाबंदी कर रखी थी। भाजपा नेता 14 विजेता सदस्यों को वोटिंग के लिए लेकर रवाना हो गए लेकिन वार्ड 15 से विजयी महिमा गुर्जर को नहीं ले गए, उसे वहीं छोड़ दिया। इसकी जानकारी महिमा के पति महादेव को मिलने पर वे विधायक के घर पहुंचे और प|ी को वोटिंग के लिए लेकर रवाना हो गए।
गांव से बाहर निकलते ही कुछ लोग गाड़ियों में आए और उन्हें रोक लिया। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे तीन-चार गाड़ियों के शीशे टूट गए और दो-तीन लोगों के चोटें भी आईं। दोनों पक्षों की तरफ से अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामले से विधायक गुर्जर ने पल्ला झाड़ लिया और इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया।