पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती से मारपीट एवं झगड़े पर उतारू दो जने पकड़े

युवती से मारपीट एवं झगड़े पर उतारू दो जने पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से दो वाहनों में भरे 43 पाड़ों को मुक्त कराकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई मोहनलाल शर्मा ने बताया कि एक कंटेनर सुबह 12 बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। शक होने पर हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर शर्मा ने उसे टोल प्लाजा पर रुकवाकर जांच की तो उसमें 30 पाड़े खचाखच भरे थे। इस पर पुलिस ने कंटेनर जब्त कर उसमें सवार बूटेरी थाना बानपुर निवासी जगदीश बंजारा मामराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार एक मिनी ट्रक बिशनगढ़ से जयपुर की ओर जा रहा थी। उसमें 13 पाड़े थे। एएसआई चंद्रशेखर शर्मा ने टोल नाके पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मिनी ट्रक जब्त कर उसमें सवार नीमकाथाना निवासी जगदीश मदनलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पशुओं को अस्थायी किसी को सुपुर्द किया गया है।