कुंडला में प्रधानी का जश्न
हादसे में युवक की मौत
पंचायत समिति विराटनगर में पहली बार पंचायतीराज चुनाओं में मैड़ कुंडला का शिंभूदयाल चांदोलिया के प्रधान बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर मिठाई बांटी। कुंडला में प्रधान पद आने से खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए कांग्रेस से बाजी मारी 17 सदस्यों ने मतदान किया। वार्ड 17 से नवनिर्वाचित सदस्य के प्रधान घोषित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विराटनगर पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान शिंभूदयाल चांदोलिया के बनने से मैड़, तेवड़ी, पालड़ी, जौधूला, भामोद, पूरारवाला, दूदी आमलौदा, नौरंगपुरा, बड़ोदिया सहित कई ग्राम पंचायतों में लोगों ने खुशी जताई। मैड़ बस स्टैंड पर समर्थकों ने फटाके चलाए। मैड़ में नवनिर्वाचित प्रधान के पहुंचने पर लोगों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनने से भीमसेन गुर्जर, राधेश्याम यादव, तालवा सरपंच मास्टर श्रवणलाल गुर्जर, छगनलाल चतुर्वेदी, गुलाब खिंची, पांचूराम चान्दोलिया, कमलेश, रामधन रैगर, सुल्तान राम, हनुमान सहाय, मैड़ सरपंच संतोष मोदी, नौरंगपुरा रामशरण गुर्जर, पालड़ी रामगोपाल मित्तल, आमलौदा कृष्णा देवी शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्याण मीणा, शारदा देवी यादव, गजराजसिंह शेखावत, रोहिताष नागर सहित कई लोगों ने मौजूद थे।
शाहपुरा: गोठवाल के प्रधान बनने पर बिशनगढ़ गांव में जश्न
मनोहरपुर | शाहपुरापंचायत समिति में प्रधान के चुनाव में बिशनगढ़ निवासी नंदलाल गोठवाल के विजयी होने पर गांव में जश्न का माहौल है। लोगों ने गांव में ढोल-बाजों के साथ विजयी जुलूस निकाला गोठवाल को बधाई दी। बिशनगढ़ निवासी नंदलाल के शाहपुरा प्रधान चुनाव में विजयी होने का समाचार मिलते ही गांव में लोगों ने आतिशबाजियां की और जुलूस निकाला। प्रधान नंदलाल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
गोविंदगढ़. प्रधानपद पर विजयी रहे लालचंद सेरावत का विजयी जूलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
जालसू. जालसूपंचायत समिति की प्रधान बदाम देवी वर्मा का स्वागत करते लोग।
दूदू. प्रधानको शपथ दिलवाते रिटर्निंग अधिकारी।