विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक आज
शाहपुरा |कोली कॉलोनी में शिव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर 8 फरवरी को प्रात: 11 बजे बैठक रखी है।
आयोजन समिति के संयोजक देवकरण कोली ने बताया कि शिव मंदिर कोली कॉलोनी में होने वाली बैठक में विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों तिथि के बारे में विचार विमर्श होगा।