पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुवाणा पंचायत समिति

सुवाणा पंचायत समिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुवाणा पंचायत समिति

प्रधान:सरोजदेवीगुर्जर (भाजपा) मत- 11

शिक्षा:11वींउम्र- 58

प्रतिद्वंदी:बद्रीलालजाट (कांग्रेस) मत- 8

पारिवारिकपृष्ठभूमि: मुख्यसचेतक कालूलाल गुर्जर की प|ी हैं। इसी पंचायत समिति की लगातार दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

प्रधानसे बातचीत: गांवोंमें सीसी सड़क और नालियां बनाना पहली प्राथमिकता में रहेगा। जिन गांवों में पेयजल की समस्या है वहां हैंडपंप खुदवाकर पेयजल संकट से ग्रामीणों को राहत दिलाई जाएगी।

मांडलगढ़पंचायत समिति

प्रधान:घनश्यामकंवर सिंगोली (भाजपा) मत- 18

शिक्षा:दसवींउम्र:30

प्रतिद्वंदी:नीरजाकंवर (कांग्रेस) मत- 4

पारिवारिकपृष्ठभूमि: प्रधानघनश्याम कंवर के परिवार में कोई राजनीति में जुड़ा हुआ नहीं है। पहला चुनाव लड़ा और प्रधान बन गईं। ये मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी के करीबी है।

प्रधानसे बातचीत: प्रधानघनश्याम कंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान देकर ग्रामीणों को लाभ दिलाया जाएगा। ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग से समन्वय कर लोगों को जीवन स्तर ऊपर उठाया जाएगा।

शाहपुरापंचायत समिति

प्रधान:गोपालगुर्जर (भाजपा) मत-15

शिक्षा:स्नातकउम्र- 45

प्रतिद्वंद्वी:जगदीशजाट (कांग्रेस) मत- 4

पारिवारिकपृष्ठभूमि: उपप्रधान रह चुके हैं। गुर्जर मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के साले हैं। सांसद सुभाष बहेड़िया के नजदीकी संघ से जुड़े हैं। निर्दलीय शुचिता लोहार ने भी गुर्जर को वोट दिया।

प्रधानसे बातचीत: विकासके लिए बनाएंगे मास्टर प्लान

किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी, कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ और समय पर उन्हें खाद-बीज दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। बार-बार बिगड़ते सांप्रदायिक माहौल की समस्या का भी हल निकालकर भाईचारा कायम किया जायेगा। मीटिंग में सभी सदस्यों की राय से विकास कार्यों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। पंचायत समिति कार्यालय में आमजन के कार्यों के लिए स्पेशल डेस्क तैयार की जायेगी। इसकी निगरानी वे खुद करेंगे।

कोटड़ीपंचायत समिति

प्रधान:सुमनगुर्जर (कांग्रेस) मत- 11

शिक्षा:सीनियरसेकंडरी उम्र- 31 वर्ष

प्रतिद्वंद्वी:मधुपाराशर (भाजपा) मत- 8

पारिवारिकपृष्ठभूमि: जहाजपुरविधायक धीरज गुर्जर के भाई नीरज की प|ी। अब तक पंचायत समिति सदस्य रहीं। देवर मनीष गुर्जर पिछले कार्यकाल में उप प्रधान रहे।

प्रधानसे बातचीत: ग्रामपंचायत के अनुसार बनाएंगे रोडमैप

प्रधान सुमन गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत के अनुसार पहले विकास का रोडमैप बनाएंगे। इसी के अनुसार हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए जाएंगे। पंचायत समिति से जुड़े आमजन के काम समय पर हो इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाएगा। महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

जहाजपुरपंचायत समिति

प्रधान:शिवजीराममीणा (भाजपा) मत- 14

शिक्षा:स्नातकोत्तरउम्र- 64

प्रतिद्वंदी:देवेंद्रसिंह (कांग्रेस) मत- 7

पारिवारिकपृष्ठभूमि: खादीग्रामोद्योग विभाग के सहायक उपनिदेशक रहे हैं। भाजपा में आने पर 1995 से 2000 तक इसी पंचायत समिति में प्रधान रह चुके हैं। बाद में दो बार विधायक भी चुने गए। अभी भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।

प्रधानसे बातचीत: प्रधानमीणा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर हर पंचायत में विकास कराया जाएगा। राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्राथमिकता से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत समिति कार्यालय में व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा।

सहाड़ापंचायत समिति

प्रधान:कमलेशचौधरी (भाजपा) मत- 9

शिक्षा:बीए,एलएलएम. उम्र- 38 वर्ष

प्रतिद्वंद्वी:लोकेशसिंह (कांग्रेस) मत- 6

पारिवारिकपृष्ठभूमि: पिताडॉ. रतनलाल जाट जिला प्रमुख राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। काका डा. बालूराम चौधरी अभी सहाड़ा से विधायक हैं। माता कमला देवी पंचायत समिति सदस्य बड़े भाई सुरेश चौधरी जिला परिषद सदस्य रहे हैं।

प्रधानसे बातचीत: गांवोंको देंगे नया स्वरूप

प्रधान चौधरी ने बताया कि दिल्ली से गांव तक की कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद अब क्षेत्र का विकास करने के लिए नई योजना बनाकर गांव, ढाणी एवं मजरों में विकास कराकर इन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक-एक गांव के विकास के हिसाब से प्लान तैयार किया जाएगा ताकि किसी के साथ भेदभाव नहीं हो। पूर्व में बाकी रहे विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से कराया जाएगा।

आसींदपंचायत समिति

प्रधान:लक्ष्मीदेवीसाहू (भाजपा) मत- 14

शिक्षा:10वींउम्र: 23 वर्ष

प्रतिद्वंद्वी:मनसुखगुर्जर (कांग्रेस) मत- 9

पारिवारिकपृष्ठभूमि: पतिकन्हैयालाल साहू भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ससुर लादूलाल साहू रूपपुरा ग्राम पंचायत के उप सरपंच जीएसएस अध्यक्ष रह चुके हैं। वे आसींद विधायक रामलाल गुर्जर के करीबी हैं।

प्रधानसे बातचीत: प्रधानलक्ष्मीदेवी साहू ने बताया कि जनता की आशा के अनुरूप गांवों में विकास कराए जाएंगे। गांववालों से उनकी समस्या जानने के लिए पंचायत समिति कार्यालय में जनसुनवाई की जाएगी।