- Hindi News
- जवानपुरा में भी बुखार से मौत, गांव में दहशत
जवानपुरा में भी बुखार से मौत, गांव में दहशत
उल्टी-दस्त से युवक की मृत्य
भास्कर न्यूज | विराटनगर/मैड़
विराटनगरखंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंगलवार को आमलोदा गांव में छह दिन पूर्व स्क्रब टाइफस से एक व्यक्ति की दूसरे की मलेरिया से हुई मौत के छह दिन बाद आमलोदा गांव की सुध लेने पहुंचे। ब्लॉक में अब तक मौसमी बीमारी से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों को डेंगू बुखार होने पर भी चिकित्सा विभाग ने टीम गठित नहीं की। आमलोदा गांव में 18 सितंबर को गूगाराम गुर्जर की स्क्रब टाइफस से मौत हो गई थी। इसी गांव के पीयूष की निमोनिया से मैड़ में एक जने की भी मौसमी बीमारी से मौत हो गई थी। मंगलवार को जवानपुरा में पायल देवी बुनकर की बुखार से मौत हो गई।
येमिले डेंगू के मरीज
बलेसरनिवासी दिनेश गुर्जर के डेंगू होने पर उसका शास्त्री नगर जयपुर के एक अस्पताल में, विराटनगर वार्ड 6 निवासी राजू सैनी की प|ी देवा देवी के डेंगू पाए जाने पर उसका अलवर में सोलंकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। विराटनगर निवासी राजेंद्र कुमार के डेंगू होने पर उसका शाहपुरा रजनीश अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार को प्लेटलेट्स कम होने से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। वहीं भाबरू निवासी हरिद्वारी लाल की प|ी सुशीला देवी के भी डेंगू पॉजीटिव पाया गया। इसी प्रकार बलेसर निवासी महेश गुर्जर, अरविंद गुर्जर सहित ब्लॉक में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। बलेसर के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मंगलवार को नौरंगपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र की कालूराम की ढाणी में बुखार से पीड़ित लोगों का सूचना देने के कई दिनों बाद सर्वे करने पहुंचने पर नाराज लोगों ने टीम को बैरंग लौटा दिया। बाद में तेवड़ी चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर सर्वे शुरू कराया। दूदी आमलौदा में बुखार के दौरान दो लोगों की मौत हो जाने के चार दिन बाद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि ने बुखार पीडि़तों की कोई खैर खबर नहीं लेने के मामले को लेकर मंगलवार को भास्कर में खबर प्रकाशित होने पर ब्लॉक बीसीएमएचओ डॉ दिनेश कुमार पिलानिया ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी चिकित्सा प्रभारी से लेकर नियमित सर्वे करने पर जोर दिया।
चिकित्साप्रभारी ने कराया सर्वे
कार्यवाहकचिकित्सा प्रभारी डॉ. शिवशंकर चौधरी का कहना है कि कालू की ढाणी में गुस्साएं लोगों ने टीम पहुंचने पर सर्वे स्लाईडें ले