जवानपुरा में बुखार से मौत
उल्टी-दस्त से युवक की मृत्यु
कस्बेेके बंगाली मोहल्ले में एक युवक की उल्टी-दस्त से मंगलवार को मृत्यु हो गई। संभावना है कि उसने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर झोलाछाप डॉक्टर से ड्रिप लगवाई थी। हालांकि परिजन गहरे सदमे में हैं। वे तो झोलाछाप चिकित्सक का नाम बता रहे हैं, ही मेडिकल स्टाेर का नाम, जहां बिना चिकित्सक परामर्श दवा खरीदी।
जांच में पता चला कि कस्बे के बंगाली मोहला निवासी पुरुषोत्तम बंगाली (21) पुत्र बद्री प्रसाद बंगाली सोमवार को सामान्य दस्त हाेने पर किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आया था। परिजनों ने रात्रि करीब 11 बजे खूनी दस्त होने पर एक झोलाछाप चिकित्सक को घर बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन उसने दुकान पर ही लाने को कहा, तब परिजन उसे वहां ले गए। वहां ड्रिप लगाकर उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सक ने मरीज के गंभीर होने पर उसे अन्यत्र भर्ती कराने को कहा। इस पर परिजन रात्रि करीब 2 बजे उसे कस्बे के आरके मेमोरियल चिकित्सालय में लेकर गए, लेकिन वहां ले जाते ही चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया।
नगीनोंका व्यापार करता था
पुरुषोत्तमनगीनों की घिसाई का व्यापार करता था। उसकी फरवरी में शादी होने वाली थी। डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम को उसके परिजन मृत अवस्था में लाए थे। उसके पहले से ड्रिप चढ़ी हुई थी। परिजनों के पास कोई रेफर पर्ची नहीं थी। परिजनों ने उसे उल्टी-दस्त होना बताया था। इस बीमारी को डायरिया कहा कहा जाता है। लोगों ने बताया कि कस्बे में 10 माह से पंचायत में स्थायी सरपंच के नहीं होने से सफाई की समुचित व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में साफ सफाई नहीं की गई तो मजबूरन लोग रोड जाम करेंगे।
दुकान खोलते ही झोलाछाप डॉक्टर पकड़ा गया
शाहपुरा.राजपुरा गांव से झाेलाछाप चिकित्सक विश्वास 40 दिन से फरार चल रहा था। वह चिकित्सा विभाग की टीम की कार्रवाई से डरकर भाग गया था, तब से दुकान भी बंद चल रही थी। इसके बाद मंगलवार को अचानक दुकान खोलते ही करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जितेंद्र रैगर
केलाकाबास में भी गई एक जान
धौला.केलाका बास में मंगलवार को बुखार से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। क्षेत्र में