पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकाबू बस नाली में फंसी

बेकाबू बस नाली में फंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भाबरु/शाहपुरा

जयपुर-दिल्लीएनएच- 8 पर बहड़ोदा होटल हाइवे किंग के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर रोडवेज बस सिक्सलेन नाली में चली गई। गनीमत यह रही कि बस पलटने से बच गई, नहीं तो जनहानि हो सकती थी।

बस में करीब 35 मुसाफिर थे। बागावास अहिरान चौकी प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि मंगलवार सवेरे 7:30 बजे रोडवेज बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी कि बहड़ोदा होटल हाइवे किंग के पास अचानक बेकाबू होकर सिक्सलेन नाली में चली गई, जिससे नाली में बस के टायर फंस गए। दुर्घटना के बाद बस सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। मौका पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई ओर ग्रामीणों ने बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर गश्ती दल पुलिस मौके पर पहुंची ओर दो क्रेनों की सहायता से बस को नाली के बाहर निकलवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

शाहपुरा. नालीमें िगरी बेकाबू बस को निकाल कर साइड में करती क्रेन।