न्यूज इनबॉक्स
सकारात्मक रचनात्मक रखें सोच
चौमू |मोरीजा रोडपर राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में व्यक्तित्व निर्माण विषय पर भाषण कार्यक्रम हुअा। मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. वेदिका शर्मा ने व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न आयामों का प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण करके उस दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, साक्षात्कार में सफलता के लिए उन तत्वों की विस्तार से चर्चा की, जिनको अपने व्यक्तित्व में अपनाकर सफलता प्राप्त करना संभव है। प्राचार्य डॉ.के.पी.मीणा ने छात्राओं से अपनी सोच को सकारात्मक रचनात्मक रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व ऐसा बनाए कि दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बन सके। संचालन डॉ. सौरभ शर्मा ने किया। डॉ. सुलोचना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
धरनेमें पहुंचने का आह्वान
जाहोता |ग्राम पंचायतरामपुरा-डाबड़ी के खातियों की ढाणी के पास भारतीय किसान संघ की जयपुर प्रांत के प्रभारी सांवर मल सोलेट की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की गई। संघ के चतुर्भुज सिंह, गोपाल, ओंकारमल कुमावत, रामेश्वर सिंह आदि ने जयपुर प्रांत प्रभारी सांवरमल सोलेट के नेतृत्व में 10 दिसबंर को राज्य स्तरीय भारतीय किसान संघ के जयपुर में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेना का सामूहिक रूप से प्रस्ताव लिया। इसी दौरान किसान संघ के कार्यकर्ताओं की एक टीम का गठन किया, जो गांव-गांव जाकर किसानों को धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील करेंगे।
अमरसरको पंचायत समिति बनाए
अमरसर |अमरसरवाटी जाटयुवा मण्डल के उपाध्यक्ष कैलाश डोडवाडिया ने ज्ञापन भेजकर अमरसर में शीघ्र पंचायत समिति बनाने की मांग की। ज्ञापन मे लोगों ने अवगत कराया कि शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र मंे अमरसरवाटी की 14 ग्राम पंचायत खेजराली गिरदावर सर्किल की सात ग्राम पंचायतों तथा नई पंचायत नवसृजित कर अमरसरवाटी में अमरसर मंे पंचायत समिति बनने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोगों ने अमरसर को शीघ्र पंचायत समिति नहीं बनाने पर धरना प्रदर्शन बाजार बंद जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी। इस दौरान महेश चूलेट, जसवंत सिंह, रामेश्वर बिजारनिया, मालीराम जाट, मणिकांत मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
अमितब्लॉक अध्यक्ष
चौमू |राजस्थान राज्यनर्सेज एसोसिएशन एकीकृत