दुकान में बूच घुसने से मचा हड़कंप
शाहपुरा | राजपुराके खोरी रोड पर परचून की एक दुकान में सोमवार को एक बूच घुस गया जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बाद में एक साहसिक युवक ने बूच को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार राजपुरा के खोरी रोड पर गंगालहरी बैद की दुकान में बूच दिखाई पड़ा तो वह डर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए लेकिन दुकान के अंदर जाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। बाद में खोरी निवासी शाह रूख खां ने दुकान के अंदर जाकर ताराचंद सैनी, बोदू लाल सैनी की मदद लेकर बूच को बाहर निकाल लिया जिसे फोरेस्टर दयाशंकर टेलर के सुपुर्द कर दिया।
शाहपुरा. राजपुराके खोरी रोड पर दुकान से बूच निकालता युवक