- Hindi News
- खुद का नाम नहीं लिख सकी पांचवीं की छात्रा
खुद का नाम नहीं लिख सकी पांचवीं की छात्रा
राज्यसरकार के निर्देशानुसार एसडीएम राधेप्रताप सिंह ने पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की मौजूदगी में स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राबाउप्राथमिक विद्यालय में एसडीएम ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से उसका नाम लिखवाया। इस पर छात्रा स्वयं का नाम तक नहीं लिख पाई। इससे एसडीएम सहित अन्य मौजूद अधिकारी अचंभित रह गए। शिक्षिकाओं ने एसडीएम से स्कूल में पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया। बाद में राजकीय दीवान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां एसडीएम ने छात्राओं का सामने भवन के काेने में होने पर एतराज जताया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को विद्यालय में टंकी के समीप कमरे बनवाने के लिए कहा। निरीक्षण में एसडीएम ने पीने के पानी की टंकी के समीप पड़ा रोडिय़ां, पेड़ों की छंगाई करने, भंडार कक्ष में पड़ी रद्दी, फर्नीचर को नीलाम करने के प्रधानाचार्य वीणा गुप्ता को निर्देश दिए। उन्होंने दरवाजे के समीप वाले कक्ष में छात्राओं को सड़क पर वाहनों की आवाजाही की वजह से नहीं बिठाने की बात कही। एसडीएम ने प्रधानाचार्य का कहा कि विद्यालय का नाम तो लिखवाओ एवं पुताई करवाने के लिए भी कहा। उन्होंने एनएसएस की छात्राओं द्वारा नियमित सफाई कार्य करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने कागजात जलाने संबंधी जानकारी ली। इस पर प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में रिकार्ड नहीं जलाया। अनुपयोगी रद्दी को जलाया गया है। इस दौरान उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां कॉलेज की दो व्याख्याता, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। इस पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.राज प्रभा ने बताया कि एक व्याख्याता रंजना गर्ग एकेडमिक अवकाश पर है। एसडीएम ने महाविद्यालय के साइन बोर्ड व्यवस्थाओं को देखकर तत्कालीन प्राचार्य डॉ.रामसहाय जाट के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हीं की तरह कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर तहसीलदार कैलाशचंद नायक, ईओ सतीशचंद भातरा, पार्षद जुगल बालानी, सुवालाल धोबी, गोपाल शर्मा, महेश पारीक, लक्ष्मण पूनिया, सोहनलाल यादव, रमेशचंद सहित कई लोग मौजूद थे।
मैड़|स्वच्छभारत अभियान के तहत शनिवार को तहसीलदार बेनीप्रसाद यादव ने कुण्डला क्षेत्र के अनेक विद्यालयों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अवलोकन किया। उन्होंने बिहाझर ,तालवा