पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्काम भाव से करें भगवान की अाराधना

निष्काम भाव से करें भगवान की अाराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रोध से विवेक का नाश : जैन मुनि

शहरके होली दरवाजा वार्ड 7 के दादू चैन आश्रम रूडज़ी बा बाजी की बगीची में खेड़ापति बालाजी आश्रम सामोद के महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज के सान्निध्य में साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम डॉ.सीताराम वरदानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सुरेश मानावत ने मंगलाचरण एवं आना सुंदर श्याम हमारे संकीर्तन में भजन प्रस्तुत किया। व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने बताया कि महामंडलेश्वर संत स्वामी श्रमाराम महाराज ने आशीर्वचन दिए। दादू चैन आश्रम नौसल के तपस्वी संत मनोहरदास महाराज, कालवाड़ के संत अभय दास महाराज, पं. सोहनलाल भातरा, रामावतार शर्मा, बंशीधर जांगिड़, कुंजबिहारी अग्रवाल, लल्लू सैन, अर्जुन बालानी, प्रहलाद राय, श्याम सुंदर, दिनेश कुमावत, गौरीशंकर सोनी, राजू माली, अरविंद भातरा, नीलकमल खडोलिया, कैलाश रो लावण, पूरण बाबा, मदन बजाज, महेश बैराठी, सीताराम पंवार, गोपाल रेवड़ का आदि मौजूद थे।

रामलीलामंचन पर चर्चा

जालसू| कस्बेके सीताराम मंदिर परिसर में रविवार को सीताराम सेवा समिति की बैठक हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता हुई। इसमें नवरात्र से प्रारंभ होने वाली 44वीं रामलीला में निभाने वाले किरदारों के पात्रों का चयन अन्य पर चर्चा की गई। इसमें महेश कुमार, कन्हैयालाल, नवरतन, भारत, रविकुमार, बद्री नारायण नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

विवाहसम्मेलन का निर्णय

फुलेरा| बलाईसमाज जाग्रति एवं आयोजन समिति तहसील शाखा की रविवार को बलाई समाज सभा भवन पर अध्यक्ष प्रमोद कालावत की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें समाज संगठन उत्थान पर चर्चा के बाद छठे सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 मार्च को भंदेबालाजी में करने का निर्णय किया। साथ ही सम्मेलन की तैयारियों व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। चिरंजी लाल बोराणा, भागचंद सांभरिया, राजेन्द्र कुमार चौपड़ा, गिर्राज तंवर, नारायणलाल परिहार, रामगोपाल देवंदा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

लूणवांकी पदयात्रा रवाना

फुलेरा| दिगंबरजैन समाज नवयुवक मण्डल की ओर से लूणवां अतिशय क्षेत्र की पदयात्रा रविवार को जैन मन्दिर से रवाना हुई। पदयात्रा को समाज अध्यक्ष सुरेश रांवका ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पदयात्री नाचते भजन गाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व कस्बे में प्रभात