हनूतपुरा पीएचसी समय पर खुलने से हंगामा
हनूतपुराके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पूर्व सरपंच भैंरूराम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डाॅ. पूनम गुप्ता महीने में एक दो बार आती हैं तथा हाजिरी करके चली जाती हैं। इससे केन्द्र में आने वाले मरीजों को अमरसर या अजीतगढ़ जाना पडता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। रविावर सुबह 9.30 बजे तक कर्मचारियों के केन्द्र परिसर में नहीं पंहुचने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बाद में कम्पाउंडर ओमपाल सिंह के मौके पर पहुंचने पर मरीजों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि केन्द्र में दो कम्पाउंडर हैं। इनमें एक राजेन्द्र कुमार मीणा को बिलान्दरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगा दिया गया। इससे एक कम्पाउंडर के भरोसे ज्यादातर मरीजों का इलाज किया जाता है। ग्रामीणों ने विधायक राव राजेन्द्र सिंह सीएमएचओ जयपुर, एसडीएम शाहपुरा को सूचना दी। इस पर उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। तक जाकर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों ने राजेन्द्र मीणा के प्रतिनियुक्ति आदेश को निरस्त करने की मांग की तथा समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं आनी वाली चिकित्सक का अन्यत्र स्थानानंतरण करने की मांग की। इस दौरान शिव नाथ सैनी, अजय सैनी, श्रीराम लुहार, पवन जांगिड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
अमरसर. हनूतपुरागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र के बाहर रविवार को विरोध जताते मरीज और उनके परिजन।