- Hindi News
- त्रिवेणी में नारायणदासजी के सान्निध्य में श्रीराम कथा का समापन
त्रिवेणी में नारायणदासजी के सान्निध्य में श्रीराम कथा का समापन
शाहपुरा| त्रिवेणीधामके सत्संग भवन में चल रही श्रीराम कथा का रविवार को संत शिरोमणि नारायणदास जी महाराज की मौजूदगी में समापन हुआ। बड़ी संख्या में संत महंत पधारे। महाराजश्री ने कहा कि मनुष्य को मर्यादा में रहकर अपना जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता पिता से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं होता है, इसलिए सभी को सुबह उठकर माता पिता को प्रणाम करना चाहिए। कथावाचक राजेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने श्रीराम कथा का सार सुनाते हुए मनुष्य को सत्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। पुजारी रामरिछपालदासजी महाराज, भींवादासजी महाराज, भामाशाह महेंद्र अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
नृसिंहमंदिर में सुंदर काण्ड के पाठ
अमरसर| बिलान्दरपुरकस्बे के ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में शनिवार देर रात तक युवा मण्डल के सौजन्य से आयोजित सुन्दरकाण्ड के पाठ कर लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। पाठ में श्याम शर्मा, संदीप मीना, कुंज बिहारी शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढी़ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील नहीं होकर नशे धूम्रपान की प्रवृत्ति की ओर अग्रसर है, जो समाज देश के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। कई लोगों ने सुन्दरकाण्ड के पाठ कर नशे से दूर रहने लोगों को नशामुक्ति अभियान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।