- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर खातोलाई पुलिया के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर को चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया।
एएसआई पूरणमल जोशी ने बताया कि बड़नगर निवासी अनिल पारीक मोनू उर्फ प्रीतम बाइक से बड़नगर से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खातोलाई पुलिया के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंभीर घायल मोनू को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अलवर पुलिस चौकी में रखवा दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अनिल का शव लेने सरकारी चिकित्सालय में पहुंचे परिजन मामा शंकर, छोटा भाई लोकेश, चचेरा भाई धर्मेंद्र, चाचा महेंद्र परिचित मातादीन बाज्या के आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। मां सुमन देवी, पिता बृजमोहन, प|ी पूनम का भी घर पर बुरा हाल था।