- Hindi News
- महिला आरक्षण नियम पर संशय लॉटरी 15 से, प्रशिक्षण आज
महिला आरक्षण नियम पर संशय लॉटरी 15 से, प्रशिक्षण आज
{सरपंच वार्ड पंच की 18 19 को लॉटरी
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
पंचायतीराजचुनाव में महिला आरक्षण को लेकर प्रशासन असमंजस में है। प्रशासन ने जिला परिषद, पंचायत समित सदस्य, प्रधान, सरपंच वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी की तारीख आगे बढ़ा दी है। लॉटरी निकालने का कार्य अब 15 दिसंबर सुबह 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। पहले यह 10 दिसंबर से शुरू होना तय था।
कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर कलेक्टर चैंबर में बैठक हुई। विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। पंचायतीराज नियमों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया को नियमों स्पष्टीकरण में विरोधाभास बताया गया। ऐसे में कलेक्टर ने राज्य चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन आने तक लॉटरी स्थगित रहेगी। अब जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य प्रधान पद की आरक्षण लॉटरी 15 दिसंबर को निकाली जाएगी। इसी तरह वार्ड पंच सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी 18 19 दिसंबर को निकलेगी। दोनों दिन छह-छह पंचायत समितियों के पंच-सरपंचों का आरक्षण तय किया जाएगा।
लॉटरी का प्रशिक्षण
सभीपंचायत समितियों के उपखंड अधिकारियों चुनाव कार्य से जुड़े लिपिकों को लॉटरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि लॉटरी कैसे किन नियमों प्रावधानों से निकालनी है।
18 दिसंबर, सुबह 10:30 बजे
पंसकहां निकलेगी लॉटरी
मांडलकमरा नंबर 1, कोर्ट रूम
सुवाणा एसडीएम कोर्ट
कोटड़ी राजीव गांधी सेवा केंद्र
जहाजपुर पुरानी एकल खिड़की
रायपुर एसीएम कोर्ट
सहाड़ा कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल
19दिसंबर, सुबह 10:30 बजे
पंसकहां निकलेगी लॉटरी
आसींदकमरा नंबर 1, कोर्ट रूम
हुरड़ा एसडीएम कोर्ट
शाहपुरा राजीव गांधी सेवा केंद्र
बनेड़ा पुरानी एकल खिड़की
मांडलगढ़ एसीएम कोर्ट
बिजौलिया कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल
भीलवाड़ा. मीटिंगमें अिधकारियों से बात करते कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर।