एनएसयूआई की जीत पर आतिशबाजी की
शाहपुरा. राजस्थानविश्वविद्यालय जयपुर के छात्रसंघ चुनावों में चारों पदों पर एनएसयूआई की जीत पर एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने युवा शक्ति पर जो भरोसा दिखाया, युवा उस पर खरे उतरे हैं।