तहसील प्रभारी नियुक्त
भीलवाड़ा. पशुचिकित्सक संघ द्वारा तहसील प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महासचिव डॉ. दिनेश खोईवाल ने बताया कि अध्यक्ष जाहिद हुसैन की अध्यक्षता में इस संबंध में मीटिंग की गई। इसके बाद संजय खोईवाल को भीलवाड़ा, राजीव श्रीवास्तव को हमीरगढ़, विजय गंगणे को रायपुर-गंगापुर, भंवरलाल शर्मा को मांडल, गौरव सोमाणी को करेड़ा, तरुण गौड़ को हुरडा-बनेड़ा, नरदेव सिंह को आसींद-बदनोर, बाबूलाल सुथार को शाहपुरा-फूलियाकलां, राजेंद्र पारडे को कोटड़ी, प्रमोद पंचौली को जहाजपुर, अरविंद सारस्वत को मांडलगढ़, दुर्गालाल रैगर को बिजौलिया का प्रभारी बनाया गया है।