- Hindi News
- संस्कृत महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन आज
संस्कृत महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन आज
मनोहरपुर| राजकीयश्री धूलेश्वर आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शाहपुरा विधायक राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य संस्कृत शिक्षा राजस्थान के निदेशक मंडन शर्मा की अध्यक्षता में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह होगा। गुरुवार को प्राचार्य लक्ष्मीनारायण आसोपा ने समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की तथा कर्मचारियों छात्रों को जिम्मेदारी दी।