स्कूलों में बच्चों को पिलाया काढा़
आंधी. स्कूलीबच्चों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाते स्वास्थ्यकर्मी।
अमरसर. म्हारखुर्दके संस्कृत विद्यालय में काढ़ा पीते बच्चे।
बस्सी. स्कूलीबच्चों को काढ़ा पिलाते आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी
भास्कर न्यूज | शाहपुरा
देवनके राजकीय आयुर्वेद औषधालय की ओर से गणेशम राउमावि में बच्चों को मौसमी बीमारियां एवं स्वाइन फ्लू से बचाव का आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार किया गया काढ़ा पिलाया गया। वैद्य भवानी शंकर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू, सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी एवं अंग मर्द आदि मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर करीब 425 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया।
बस्सी|आयुर्वेदविभाग ने गुरुवार को कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में सम्पन्न ब्लॉक स्तरीय बैठक में क्षेत्र के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर संभावितों को औषधियुक्त काढा़ पिलाने के निर्देश दिए।
बीएलओ डॉ. राममनोहर मिश्रा के अनुसार बैठक में क्षेत्र के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने भाग लिया। इसके उपरांत चिकित्साकर्मियों ने राप्रावि, मोहल्ला रैगरान द्वितीय में स्कूली बच्चों को औषधियुक्त काढा़ पिलाया। आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार चिकित्साकर्मियों ने गुरुवार तक करीब चार हजार से ज्यादा लोगों को काढा़ पिलाया।
अमरसर|महारखुर्दगांव के राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वैद्य पुष्पलता वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। वैद्य ने कहा कि बच्चों से साधारण घरेलू उपाय अपनाकर संक्रामक रोगों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि रोजाना तुलसी से पत्ते का सेवन करने, नहाने के बाद नाक पर थोड़ा सरसों का तेल लगाने, कपूर इलायची का चूर्ण का मिश्रण सूंघने से संक्रामक रोग से बचाव होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों को काढ़ा तैयार कर पिलाया गया।
धौला|कस्बेके राजकीय आयुर्वेद औषधालय में तीसरे दिन भी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य मूलशंकर नापित ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति से तैयार काढा़ कई बीमारियों में उपयोगी है। कंपाउण्डर कल्याण सहाय कुम्हार ने बताया कि सरकारी गैर सरकारी स्कूल के 535 विद्यार्थियों 430 लोगों को काढा़ पिलाया गया।
रायसर|राजकीयआयुर्वेदिक आैषधालय में वैद्य देवनारायण गुर्जर ने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया।
बागावासचौरासी| कस्बेके राउप्रावि सुरपुरा में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। वैध प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि इस दौरान 200 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान उप वैद्य सुभाष चंद गुर्जर भी उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को मौसमी बीमारी होने पर त्वरित उपचार लेने के बारे में कहा।
आंधी|राजकीयआयुर्वेदिक औषधालय की ओर से गुरुवार को ग्रामीणों एवं ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को स्वाइन फ्लू के बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पिलाया गया। कम्पाउंडर जगन लाल ने बताया कि 150 स्कूली छात्रों एवं 101 ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए जड़ी बूटियों से युक्त काढ़े का सेवन कराया गया आयुष चिकित्सक रजनी राजौरा ने छात्रों एवं ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।